फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दबंग ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि बीते दिनों वह घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी दबंग प्रवर्ति का आरोपी उसके घर में घुस आया और पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर होने पर पीड़िता का पुत्र भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी की पत्नी भी वहां आ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दंपति ने पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए । पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं , एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें