फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी विधवा महिला की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया है। साथ ही आरोपी पीडि़ता को शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने अब एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सररायकाजी निवासी शबनम ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसके पति की करीब दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास के निकट ही उसकी खेती की जमीन है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग लोगों की उसकी जमीन पर नजर थी। आरोपी आए दिन उसे प्रलोभन देकर वह जमीन हड़पना चाहते थे। आरोप है कि बीते दिनों आरोपियों ने उसकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। पीडि़ता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी और अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें