फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार वैभव ने आयोजित की साहित्य गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार वैभव ने आयोजित की साहित्य गोष्ठी - गोष्ठी में महिलाओं ने सुनाई कविताएं व गीत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। संस्कार वैभव की ओर से बुधवार को इंदिरापुरम के पार्श्वनाथ मैजेस्टिक सोसायटी में साहित्य गोष्ठी रखी गई। सोसायटी के सेन्ट्रल पार्क  में शारिरिक दूरी और मास्क के नियम का पालन करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कोरोना काल में संस्था की यह पहली ऑफलाइन साहित्य संगोष्ठी थी। सभा का शुभारम्भ  मीना जैन द्वारा रचित सरस्वती वंदना  के सामूहिक गान से हुआ। अध्यक्ष मीना जैन ने सदस्यों की कोरोनाकाल के दौरान की गई साहित्यिक गतिविधियों के लिए  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभा में रुह पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह "एक प्यास की आस-पानी" का लोकार्पण हुआ जिसमें संस्था की अध्यक्ष मीना जैन की दो, मनीषी सिन्हा की दो  एवं  निधि वर्मा की एक कविता प्रकाशित हुई। सचिव ईभा प्रसाद ने जनवरी माह की  रिपोर्ट प्रस्तुत की।  सुमन बिष्ट एवं मुक्ति बत्रा ने संचालन का कार्य भार संभाला।  बसंत  विषय पर  सभा में सभी सदस्यों  ने कविता, आलेख और लघुकथा के माध्यम से   अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।  सभा में   मीना जैन, ऋतु जैन, मुक्ति बत्रा,शालिनी सिंह,  रेनू बाला सिंह, श्रीलेखा नंदी, सुनीता सिंह व लक्ष्मी भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें