फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता और मायके पक्ष पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुरालीजनों ने दहेजी की खातिर मारपीट की। आरोप है कि करीब छह दिन पहले बेटी से मिलने यहां पहुंचे मायके पक्ष के सामने भी बेटी से मारपीट की गई। साथ ही मायके पक्ष पर भी हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ के थाना एवं कस्बा बरला निवासी कल्लू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी कोतवाली देहात के गांव पोंडरी निवासी रंजीत सिंह से कराई थी। शादी में हैसियत से अधिक दहेज दिया था, लेकिन ससुरालियों का लालच बढ़ता चला गया। दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि गत 10 फरवरी को वह बेटी से मिलने पहुंचे तो वहां उनके सामने ही बेटी से गाली-गलोच करते हुए मारपीट की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर अलीगढ़ लौट गए। कुल्लू ने बताया कि सोमवार को वह बेटी को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे तो उनके निर्देश पर गांव पौण्डरी निवासी आरोपी पति रंजीत सिंह, सुशील कुमार, श्रीराम, सुमन देवी और राजवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि, एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें