फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने व्यापारियों को दिए साइबर क्राइम से बचने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसपी क्राइम ने सोमवार को बैठक कर व्यापारियों को साईबर अपराध से बचने के लिए कई आवश्यक उपाय बताए। इसके अलावा व्यापारियों को सीसीटीवी लगवाने, दुकान पर गार्ड रखने आदि सलाह दी गईं। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरिक हॉल में एसपी क्राइम कमलेश बहादुर द्वारा विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए, उनसे सुझाव मांगे गए एवं उन्हें कुछ सलाह भी दी गई है। व्यापारियों को दुकान पर गार्ड रखने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। व्यापारियों से कहा गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में भी सहयोग दें। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज जिदंल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष राकेश मित्तल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल समेत कई व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें