फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सेल से निकलकर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलदंशहर। थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव भमरा निवासी महिला को उसके पति ने महिला सेल से निकलने के बाद तीन तलाक़ दे दिया। साथ ही आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की। पीड़ित ने एक बार फिर एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कनीज ने बताया कि उसका निकाह 27 मार्च 2016 को गुलावठी निवासी ययवक से हुआ था। शादी में दहेज के रूप में घरेलू सामान के अलावा बुलेट बाइक भी दी थी। आरोप है कि कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन फिर अचानक से कार की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर दो माह की गर्भवती को ही घर से निकाल दिया। कनीज ने बताया कि जब यहां उसने बेटे को जन्म दिया तो कुछ महीने बाद ससुरालीजन उसके मायके में आए और उसे ले गए। एक साल बाद बेटी हुई तो फिर से कार की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि गत 16 जनवरी की सुबह जब वह खाना पका रही थी तो पति व अन्य ससुरालियों ने गले में दुपट्टा डाल कर हत्या करने की कोशिश की। तब उसके मायके पक्ष ने कार दिलवाने का आश्वासन दिया। उसी शाम पति दोनों बच्चों के साथ एक जोड़े कपड़े में ही मायके छोड़ आया और यहां सड़क पर उतार कर पीटा। कनीज ने बताया कि उसने बीते दिनों एसएसपी से शिकायत की तो उसे महिला सेल भेज दिया। समझौते के लिए पति को बुलाया तो वह 13 फरवरी को आया। बिना कार के साथ न ले जाने की बात बोल कर निकल गया। इसके बाद वह घर लौट रही थी तो नुमाइश ओवरब्रिज के पास से पीछे से पति आया और गाली-गलोच करते हुए तीन तलाक दे गया। पीड़िता ने अब पुन: एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें