बुलंदशहर। जनपद भर में अवैध रूप से वृक्षों के कटान पर रोक लगा पाना वन विभाग और पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वही अब दबंगों ने 25 आम के वृक्ष बिना अनुमति के ही काट डाले। वनरक्षक धीरज कुमार ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी इरशाद नूर मोहम्मद और कोतवाली नगर क्षेत्र के मामन रोड निवासी कमलजीत शर्मा और संतोष शर्मा ने बीते दिनों गांव नीमखेड़ा में आम के 25 वृक्ष बिना अनुमति के काट दिए हैं। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को कार्यवाही की मांग की है। देहात कोतवाली विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में वनरक्षक की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।