फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक और वेटर्स ने ग्राहक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में कालाआम स्थित एक होटल में चिकन की क्वालिटी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान होटल संचालक ने ग्राहक पर जानलेवा हमला कर दिया, जबकि वेटरों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ग्राहक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। मामले में होटल संचालक एवं कई वेटरों को हिरासत में ले लिया गया है। नगर कोतवाली की कालाआम पुलिस चौकी के पास एक होटल में डीएम रोड निवासी प्रशांत अपने साथी के साथ चिकन खाने पहुँचा था। चिकन की क्वालिटी खराब लगने पर उन्होंने काउंटर पर पहुंचकर होटल संचालक से शिकायत की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी एवं गाली-गलौच होने लगी। उसी दौरान होटल संचालक ने उत्तेजित होकर किसी वस्तु से ग्राहक के चेहरे पर वार कर दिया। इससे ग्राहक प्रशांत लहूलुहान हो गया। इसके बाद वेटरों ने भी उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। घायल प्रशांत ने होटल के बाहर निकलकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर जान बचाई। फायरिंग होने पर समीप ही मौजूद नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने प्रशांत, होटल संचालक और मारपीट में शामिल कई वेटरों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें