- आरोप, ससुरालीजनों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से किया बेदखल
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके जेठ ने कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की गई।पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी व अन्य ससुरालीजनों के साथ मारपीट कर बाद में उसे घर से भी बेदखल कर दिया। पीड़िता ने अब एसएससी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह क़रीब 2 वर्ष गुलावठी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में परिजनों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। वह दहेज में नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी ना होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते 21 जनवरी को पीड़िता ससुराल में अपने कमरे में मौजूद थी। उस दौरान आरोपी जेठ उसके कमरे में घुस आया। साथ ही पीड़िता के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। अन्य ससुरालीजनों से शिकायत करने पर उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।