फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसका हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2021 की शाम को खानपुर के मोहल्ला चौहान बस्ती निवासी सतीश चंद अपने पुत्र गौरव के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया गया को जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्यासपुर फार्म हाऊस के पास पहुंचे तो एक अन्य अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतीश चंद और उनका पुत्र गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिन उपचार के दौरान सतीश चंद की मौत हो गई। घायल गौरव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार सैनी ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें