फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष ने धुआंधार बल्लेबाजी से हरि सिंह एकेडमी को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आशुतोष ने धुआंधार बल्लेबाजी से हरि सिंह एकेडमी को दिलाई जीत -आशुतोष 113 रन की नाबाद पारी खेलकर बने मैन ऑफ द मैच विजेता माई सिटी रिपार्टर  साहिबाबाद। मोहन मिकिंस ग्राउंड पर स्पोर्ट सन ट्रॉफी में बुधवार को हरि सिंटी एकेडमी और वेंक्टेश्वर एकेडमी के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर हरि सिंह एकेडमी ने 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर लक्ष्य दिया। दूसरे मुकाबले में वेंक्टेश्वर एकेडमी खराब प्रदर्शन से 36.3 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई। उसे मुकाबले में 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। विजेता हरि सिंह एकेडमी के आशुतोष को नाबाद 113 रन के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली। ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में  हरि एकेडमी से आशुतोष अग्रवाल ने 109 गेंदों में 17 चौक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी खेली। मेहूल ने 54 रन का योगदान दिया। वहीं शास्वत कोहली के बल्ले से 34 रन निकले। टीम ने छह विकेट खोकर 249 रन का स्कोर बनाया। गेंदबाज रौनक को आठ ओवर में 33 रन पर दो विकेट मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंक्टेश्वर एकेडमी को खराब प्रदर्शन से हार का सामना करना पड़ा। टीम से युवराज ने सर्वाधिक 68 रन और श्रेयांशु ने 66 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। लेकिन पूरी टीम 36 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई। टीम को 58 रन की हार मिली। विजेता हरि सिंह एकेडमी के लिए पुनीत और करन ने दो-दो विकेट ली। इस टीम के आशुतोष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।  ---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें