वसुंधरा के सात स्केटर्स ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते मेडल
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। गुड़गांव में आयोजित ऑल इंडिया स्केटिंग चैंपियनशिप में वसुंधरा की हिंट हार्ड एकेडमी के सात स्केटर्स ने विभिन्न वर्ग में पदक जीते हैं। प्रतियोगिता रविवार को हुई थी। समापन में पदक विजेता स्केटर्स को पुरस्कृत किया गया।
कोच देवराज ठाकुर ने बताया कि पांचवी ऑल इंडिया स्कटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी से सात स्केटर्स ने विभिन्न वर्ग में हिस्सा लिया था। जहां सबसे पहले अंडर -6 में तक्ष शर्मा और इवान गोयल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जबकि अंडर -8 रचित कंडवाल ने रजत पदक पर कब्जा किया। अंडर 10 में केया आनंद ने रजत और अक्षत, शेखर सक्सेना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं अंडर -12 में इशांत गोयल ने कांस्य व इशान गौतम ने रजत पदक प्राप्त किया।
------------------------
सुमित कुमार