फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा कांड: सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मॉल मालिक और कर्मचारी भी किये गए हैं मामले में नामजद बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्पॉ सेंटर में एक हजार रुपये में कमरा और ढाई हजार रुपये में देह व्यापार के लिए युवती उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह की ओर से कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस और महिला थाना पुलिस के साथ स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर से दो युवक भागते हुए फरार हो गए। काउंटर पर एक युवती और एक पुरुष बैठा मिला। स्पा सेंटर के एक रूम से एक ग्राहक और एक युवती और दूसरे रूम से एक अन्य युवती को पकड़ा गया। इसके अलावा काफी सामान आदि भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक हजार रुपये में कमरा और ढाई हजार रुपये में देह व्यापार के लिए लड़की उपलब्ध कराई जाती थी। पकड़ी गई युवतियों में एक गाजियाबाद और दो युवतियां बुलंदशहर की रहने वाली हैं। काउंटर पर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार निवासी आनंद बिहार कोतवाली नगर, जबकि ग्राहक की पहचान आरोपी फैज निवासी मोहल्ला साठा के रूप में हुई। पुलिस की जांच में मालिक अमरदीप और त्यागी के होने का पता चला है। इसके अलावा फरार हुए आरोपी युवक की पहचान अमन के रूप में हुई साथ ही दो अज्ञात शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में तीन युवतियों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें ग्राहक, फरार युवक, स्पा सेंटर के दोनों मालिक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोट मामले में सात नामजद, दो अज्ञात समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार पांचों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य को भी दबोच लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें