फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय जाने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत सिपाही की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात एक सिपाही का तीन दिन पूर्व उसके साथ मकान में किराए पर रह रहे अन्य किराएदारों से शौचालय जाने को लेकर विवाद हो गया था। सिपाही शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। विवाद के बाद दूसरे पक्ष के द्वारा सिपाही की बुरी तरह पिटाई की गई और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। हालांकि, मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वर्दी पहने एक सिपाही को घर के अंदर कुछ लोग बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अनैतिकता की सारी हदें पार होती दिख रही हैं। हालांकि, इस दौरान सिपाही नशे में नजर आ रहा है। बताया गया कि जहांगीराबाद थाने पर तैनात एक सिपाही हवा सिंह कस्बे में ही एक मकान में किराए पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उक्त मकान में अन्य परिवार भी किराए पर रहते हैं। तीन दिन पूर्व उक्त सिपाही शराब के नशे में घर गया था। जहां उसका दूसरे अन्य किराएदारों से शौचालय जाने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर दूसरे पक्ष ने पुलिस को बिना सूचना दिए सिपाही पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली गई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में अरोपी नशे में ध्ुत ािपाही को लातों से भी पीटते हुए लतर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना पुलिस को सिपाही से मारपीट करने वालों के खिलाफी भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार देर शाम तक सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोट सिपाही मारपीट के दौरान शराब के नशे में धुत था, उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है। जबकि, उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें