मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए आयुष कार्की।
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
ऋषभ पब्लिक स्कूल सूरज बाली टूर्नामेंट के फाइनल में
- मैन ऑफ द मैच आयुष कार्की ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। सूरज बाली क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऋषभ पब्लिक स्कूल ने वीआर इलेवन एकेडमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वीआर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पब्लिक स्कूल की टीम 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राघव ने 36 और कांशिक ने 29 रन का योगदान दिया। उद्धव ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआर इलेवन की टीम 116 रन पर सिमट गई। वीआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष कार्की ने 7 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिए। जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उनको द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।