फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के अलीगढ़ बस स्टैंड पर एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार शाम वायरल हो गया। एसएसपी ने वीडियो वायरल होने और मेडिकल में नशे की पुष्टि होने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया है।   बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत पड़ा नजर आ रहा था। वीडियो संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला वह वीडियो अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का है। संबंधित सिपाही को पुलिस लाइन से कोविड वैक्सीन की सुरक्षा में सीएचसी स्थित कोल्ड चेन में तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान ही शराब का सेवन कर नशे में धुत हो गया। कस्बा स्थित अलीगढ़ बस स्टैंड के पास सिपाही नशे में धुत मिला। इसके बाद किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अनूपशहर थाना पुलिस ने नशे में धुत सिपाही का मेडिकल कराया। मडिकल में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें