फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी सड़क पर नहीं बना ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद भी सड़क पर नहीं बना ब्रेकर - वैशाली सेक्टर 6 के मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से होती हैं दुर्घटनाएं माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-6 के मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं। इसको लेकर एक वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर से इस मामले की शिकायत की थी। बाद में लॉकडाउन लगने की वजह से काम नहीं हो सका। वैशाली सेक्टर-6 के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कट हैं और वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन भी चलाते हैं। इसकी वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं और स्नैचिंग की घटना भी बढ़ गई है। फरवरी 2020 में भी इस विषय पर हस्ताक्षर सहित आवेदन दिया गया था । इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी। इसके बावजूद अब तक इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। स्थानीय निवासी नंद नेगी ने बताया कि लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की डिमांड की जा रही है, फरवरी के बाद लॉक डाउन लगने से ट्रैफिक विभाग द्वारा कहा गया कि लॉकडाउन में काम नहीं हो सकता। ऐसे में अब स्थानीय लोग एक बार फिर से एसपी ट्रैफिक से मिलकर आए और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इस मामले पर ट्विट भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें