फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम भूखंड योजना में बंपर आवेदन, जल्द होगा ड्रॉ

विज्ञापन
मधुबन बापूधाम आवासीय योजना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः 322 भूखंडों की योजना में आए 1272 आवेदन, भूखंडों के आवंटन के लिए फरवरी माह के अंत तक होगा ड्रॉ - कई सालों बाद भूखंड योजना में लोगों से दिखा रुझान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में भूखंड़ों की योजना को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। जीडीए ने मधुबन-बापूधाम योजना में 40 से 300 वर्ग मीटर के 322 आवासीय भूखंड की योजना निकाली थी। योजना के ऑफलाइन के साथ चले ऑनलाइन पंजीकरण में 1272 लोगों ने आवेदन किया है। भूखंडों के मुकाबले तीन गुना से अधिक हुए आवेदन के चलते प्राधिकरण की संपत्तियों में लोगों के बढ़ते रुझान को देखा जा सकता है। माह के अंत तक योजना का ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। मधुबन बापूधाम की एक नेशनल हाईवे, एक स्टेट हाईवे, पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर से सीधी कनेक्टिविटी होने के चलते लोगों का रुझान अधिक है।मधुबन-बापूधाम में जमीन पर कब्जा मिलने के साथ ही जीडीए ने मुख्य सड़क के साथ अंदरूनी सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। एनएच-9 को पहले दिल्ली-मेरठ हाईवे और फिर लोनी से जोड़ने वाला नॉदर्न पेरिफेरल रोड प्रोजेक्ट भी मधुबन-बापूधाम योजना में भूखंडों के पास से होकर गुजरेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में सबसे बेहतर कनेक्टिविटी मधुबन-बापूधाम योजना की होगी। दूसरी ओर रैपिड रेल कॉरिडोर का गुलधर स्टेशन योजना से बिल्कुल सटा हुआ है। ऐसे में योजना में रहने वाले लोगों को दिल्ली जाने के लिए आने वाले समय में माथापच्ची नहीं करनी होगी। मधुबन में लोगों को अच्छी सड़कों के साथ 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा होगी। प्राधिकरण की ओर से योजना के पॉकेट-ए और बी में भूखंडों की योजना लाई गई थी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम में भूखंडों की योजना में 1272 आवेदन आए हैं।भूखंडों के आवंटन के लिए ड्रॉ का जल्द आयोजन होगा। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें