फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता ने दामाद समेत 12 ससुराल जनों के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी विनोद सिंह पुत्र खैम सिंह ने थाना अहमदगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री गुंजन की शादी एक वर्ष पूर्व अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी डिगंबर उर्फ  लालाराम पुत्र नन्नू सिंह के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुरालजन उससे संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर उनकी पुत्री का उत्पीडऩ कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम ससुराल जनों ने विवाहिता को फं दे पर लटकाकर मार दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवरीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति डिगंबर, सास विमला देवी, देवर-जेठ नवल सिंह, कमल सिंह, कलुआ और संजय, ननद सुधा, जेठानी-देवरानी लाली, संतोष, ममता, प्रीति व गीता के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें