फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में होगी जयंत चौधरी की किसान पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के खुर्जा तहसील क्षेत्र में 10 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की किसान पंचायत होगी। किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पंचायत की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को जिला प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान भी पहुंचने वाले हैं। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ गाजी और जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में पार्टी की ओर से किसान की रक्षा के लिए बढ़ते कदम पंचायत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद के खुर्जा क्षेत्र में किसान पंचायत का आयोजन 10 फरवरी को होगा। इस पंचायत में किसानों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह किसान पंचायत एतिहासिक होगी और इसकी सफलता के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को खुर्जा क्षेत्र केगांव मदनपुर, कलंदरगढ़ी, सौंदा हबीबपुर, किसवागढ़ी, सारंगपुर, फिरोजपुर, शाहरपुर, गोठनी और मुन्ना जाटान आदि का दौरा कर जनसंपर्क किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली किसान पंचायत के लिए जगह का चयन बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में किया जाएगा। इस दौरान अतुल बाल्मीकि, विकास चौधरी, सुरेश चौधरी, धर्मवीर चौधरी, उत्तम चौधरी, जतन चौधरी, ओमवीर सिंह, सुभाष चौधरी और अहसान अली आदि शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें