बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता का दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। बाद में पीडि़ता को मारपीट कर ससुराल से भी निकाल दिया गया। पीडि़ता ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला साठा निवासी दिव्या ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी शादी बुलंदशहर के नजीमपुरा भूड निवासी युवक गौरव पुत्र राकेश के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीडऩ करने लगे। बीते दिनों दहेज की मांग पूरी न होते देखकर आरोपी ससुरालीजनों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। किसी तरह उसकी जान बच सकी। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी पति गौरव पुत्र राकेश समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।