फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के घर में घुसकर दबंगों ने रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। साथ ही युवक ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरि एंक्लेव निवासी राजीव पुत्र जय किशन ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी एक पक्ष उससे रंजिश मानता है। गत २१ जनवरी की  शाम पीडि़त अपने घर पर ही मौजूद था। इस दौरान तीन आरोपी हाथों में लाठी-डंडे आदि लेकर पीडि़त के घर में घुस आए। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीडि़त के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीडि़त के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पीडि़त के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पीडि़त के शोर मचाने पर अन्य मोहल्ले वासियों को आते हुए देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें