फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमोहर गार्डन ने यूके रेंजर्स को 69 रन से दी मात

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद गुलमोहर गार्डन की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुलमोहर गार्डन ने यूके रेंजर्स को 69 रन से दी मात गाजियाबाद। एसबीएस क्रिकेट टूर्नामेंट के आख़िरी क्वार्टर फाइनल मैच में गुलमोहर गार्डन क्रिकेट क्लब ने यूके रेंजर्स को 69 रन से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। गुलमोहर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हितेश 72, आदित्य 40 व संजय त्यागी 31 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। यूके रेंजर्स के लिए राम ने तीन विकेट लिए।जवाब में यूके रेंजर्स की टीम नौ विकेट पर 111 रन ही बना पाई। रवि ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। गुलमोहर के लिए शशांक त्यागी व मोहित त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। अंकित भारद्वाज, मोनु त्यागी व संदीप त्यागी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें