फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बैग से चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शाओं में सवार अकेली महिलाओं के बैग आदि से चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की गई ज्वैलरी भी बरामद की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नगर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक महिला समूह के द्वारा ई-रिक्शा सवार महिलाओं के बैग आदि से चोरी करने के मामले सामने आ रहे थे। गत नौ जनवरी को आरोपी महिलाओं ने नगर के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी वृद्ध महिला कमर जहां पत्नी अय्यूब अली को अपना शिकार बनाया था। आरोपियों ने कालाआम चौराहे पर उन्हें ई-रिक्शा में अकेला पाकर उक्त रिक्शा में सवार हुईं और उनके बैग से दो सोने की अंगूठी, कानों की बाली, टॉप्स आदि चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। नगर कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों आरोपियों को कालाआम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी शिनाख्त ज्योति निवासी गांव सुनपेड़ा सागरपुर थाना वल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद हरियाणा, संगीता निवासी आजादपुर थाना भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनसे चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें