फ़ोटो सहित
दीक्षा शर्मा का पावर लिफ्टिंग नेशनल के लिए चयन
-सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। मुरादनगर निवासी दीक्षा शर्मा ने मोदीनगर में सम्पन्न स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर दिया है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का मान बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच पारुल त्यागी व पिता भोपाल शर्मा को दिया। अब वह नेशनल की तैयारियों में जुटी हैं।