राजापुर ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी महामाया स्टेडियम के खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
फ़ोटो सहित
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में चमके पहलवान
- राजापुर ब्लॉक में महामाया स्टेडियम के खिलाड़ियों का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने सात अलग-अलग कैटगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्राची सिंह ने 43 किग्रा, भारती शर्मा 46 किग्रा, पूजा 49, निधि 53, मीनाक्षी 55, सृष्टि 57 व वर्षा नागर ने 69 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। सभी खिलाड़ी सीनियर पहलवान राकेश व अमित की देखरेख में प्रैक्टिस करते हैं। अमित ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर एकतरफा प्रदर्शन के बाद सभी खिलाड़ियों की नजर जिला स्तर की प्रतियोगिता पर टिकी है।