फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में विशाल व राधिका बने चैंपियन

विज्ञापन
महामाया में क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लेते एथलीट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ में विशाल व राधिका बने चैंपियन - साईकल दौड़ में आशीष व गौरी ने मारी बाज़ी, - गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल विभाग ने आयोजित की प्रतियोगिताएं संवाद न्यूज एजेंसी ग़ाज़ियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री व साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग में विशाल तथा बालिका वर्ग में राधिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। दीपांशु व गौरी दूसरे तथा होशिन्दर व निधि तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल दौड़ में बालक वर्ग में आशीष व बालिका वर्ग में गौरी विजेता बने। शिवकुमार व राधिका ने दूसरा तथा सौरभ कुमार व ट्विंकल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी तदाद में प्रतिभागी शामिल हुए। जिला क्रीड़ाधिकारी गदाधर बारीकी ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ शुरू की। विजयी खिलाड़ियों को मुख्यकोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर, मधु अवस्थी, विक्रम सिंह, अंजू भारती, रेखा त्यागी, संजीव कुमार, जितेंद्र तितौरिया, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें