फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद और अहार पुलिस ने बरामद की मिलावटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपदभर में मिलावटी शराब के कारोबार को रोकना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। पुलिस लगातार जनपदभर में मिलावटी शराब के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी अभियान के चलते रविवार देर रात जहांगीराबाद और अहार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन तस्करों को मिलावटी शराब बनाते हुए दबोचा है। जिनके पास से मिलावटी शराब व बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद थाना पुलिस रविवार देर शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें  सूचना मिली कि गांव खालौर स्थित आम के बाग में कुछ लोग हरियाणा की शराब को यूपी में बिकने वाली देशी शराब के खाली पव्वों में भर रहे हैं और मिलावटी शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त सचिन चौहान निवासी मोहल्ला बाजार पुख्ता थाना जहांगीराबाद और गौरव शर्मा निवासी मोहल्ला लोधान थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। मौके से 72 पव्वे मिलावटी शराब, दो कैन में भरी हुई शराब, 24 बार कोड, ढक्कन, आदि बरामद किए हैं। साथ ही एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा अहार थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर गांव भगवंतपुर में आरोपी श्याम सिंह के घर दबिश दी। जहां पर आरोपी मिलावटी शराब का निर्माण कर रहा थ। मौके से 25 पव्वे देशी शराब, 10पव्वे मिलावटी शराब, यूरिया व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें