फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयो की रोशनी से जगमग हुआ क्रांतिकारियों का शहर

विज्ञापन
एक दीया देश के नाम कार्यक्रम के दौरान दीया जलाते डीएम और एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुंलदशहर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला द्वारा आयोजित 'एक दीया देश के नाम कार्यक्रम के तहत 'क्रांतिकारियों का शहर यानी बुलंदशहर दीयों की रोशनी से जगमग हुआ। कार्यक्र म का आयोजन नगर के कालाआम चौराहा स्थित शहीद पार्क में किया गया। कार्यक्रम में डीएम, एसएसपी, बीडीए उपाध्यक्ष, सीएमओ, बीडीए सचिव और सीओ समेत प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएं, युवा व बच्चों ने एक साथ मिलकर दीये जलाए। एक दीया देश के नाम कार्यक्रम के तहत शहीद स्तंभ पार्क में राष्ट्र चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत का नक्शा बनाकर दीयों और फूलों से सजाया। साथ ही पार्क को भी फूलों और दीयों से सराबोर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने पार्क में दीयों से बनाए गए भारत के मानचित्र पर दीया जलाया। साथ ही पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी दीप जलाया। साथ ही बीडीए उपाध्यक्ष शफाकत कमाल (आईएएस), एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ भवतोष शंखधर, बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, सीओ सिटी संग्राम सिंह, नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने भी एक-एक दीया देश का नाम प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पार्क को दीयों से सराबोर कर दिया। इस दौरान राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, उपाध्यक्ष कपिल राणा, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार चौधरी, जिला संयोजक गौरीशंकर, नगर संयोजक विकास सिंह, पलाश अग्रवाल, अभिषेक खड़क, प्रखर चौधरी, पिंटू गुर्जर, कृष्ण मिश्रा, मोनू तेवतिया, सतीश तेवतिया, आशू पंडित, संकेत चौहान, अनुज अग्रवाल, आयुष कुमार, महेश शर्मा, विक्रम सिंह राघव, अक्षय प्रताप अक्षय, अनुराग तिवारी, विनय सिरोही, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें