माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद के न्यू करेहड़ा में जीडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़कर फिनिशिंग का काम कराने वाले के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता की ओर से यह शिकायत साहिबाबाद थाने में की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीडीए के अवर अभियंता यशोदानंद त्रिपाठी ने बताया कि गली संख्या-13 न्यू करहैड़ा में 15 मई २०२० को अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। दो जनवरी २०२१ को निरीक्षण किया गया तो पता चला कि मौके पर गोपाल चौहान सील तोड़कर अंदर फिनिशिंग का काम करा रहे थे। अवर अभियंता की ओर से उनके खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर गोपाल चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।