फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों में चोरी की वारदात का राजफाश, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव उटरावली स्थित अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों पर बीते दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने रविवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच कर उनके पास से शत प्रतिशत चोरी की गई रकम और 20 पेटी शराब बरामद की है। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 22 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 निवासी सुधीर लौर पुत्र भोला सिंह ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर दी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके गांव उटरावली में अंग्रेजी व देशी शराब के दो ठेके हैं। गत 21 जनवरी की रात को सेल्समैन दुकान बंद कर चले गए थे। देर रात को अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में कूमल कर दिया और दोनों दुकानों से अंग्रेजी व देशी शराब की पेटियां और 56 हजार 700 रुपये नगद चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। शनिवार देर रात अहमदगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ठेकों में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले आरोपी गांव के जंगल मे मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचने मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी कार लेकर भाग निकला। जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त प्रवीण कुमार निवासी गांव रनाईच थाना शिकारपुर, ओमेन्द्र उर्फ ओमवीर निवासी गांव खखूड़ा थाना अहमदगढ़, केशव निवासी गांव उटरावली थाना अहमदगढ़, विनीत निवासी गांव असरौली थाना अहमदगढ़ और संसार उर्फ कल्लन निवासी गांव असरौली थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चोरी की गई शत-प्रतिशत नकदी 56,700 रूपये और चोरी की गई 20 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें