फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पीटीआई पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के एक थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के भाई ने आरोपी पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।।ल गत एक जनवरी को जनपद के एक थाने पर तैनात एक महिला उपनिरीक्षक ने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। वहीं, अब मृतका के भाई ने बीते दिनों एसएसपी से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन 28 दिसंबर 2020 को उससे आखिरी बार गांव में मिली थी। वह छुट्टी बिता कर ड्यूटी आने वाली थी उस दौरान उसने अकेले में बातचीत की। साथ ही बताया था कि मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई उमेश शर्मा से उसके गुरू व शिष्य के संबंध थे। आरोपी बुलंदशहर जनपद का ही मूल निवासी है। साथ ही उसने बताया था कि कुछ समय पूर्व आरोपी बुलंदशहर आया और उसे चाय पर बुलाया था। जहंा आरोपी ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे वह वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडि़ता की शादी तय होने के बावजूद आरोपी उस पर शादी तोडऩे का दबाव बना रहा था। वारदात वाले दिन भी आरोपी ने उससे बातचीत की थी। आरोप है कि आरोपी मृतका उपनिरीक्षक से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग भी कर रहा था। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मां को हो गया था ब्रेनहेमरेज महिला उपनिरीक्षक की आत्महत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। जबकि, उसकी मां को ब्रेन हेमरेज और पैरालिसिस हो गया था। इस कारण मामले में उस दौरान कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। कोट मामले में मृत दरोगा के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पीटीआई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामसेन सिंह, थाना प्रभारी अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें