परफार्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित।
- फोटो : Amar Ujala
फ़ोटो सहित
परफार्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित
गाजियाबाद। स्वर सागर फेडरेशन ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित ऑनलाइन कलर्स ऑफ आर्ट चैंपियन के विजेताओं को रविवार को डीपीएस एचआरआईटी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि 16 व 17 जनवरी को प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण किया गया था। फॉक डांस में धन्वी गोयल व अदितिदास प्रथम रहे। जबकि गायन में माधव व रिद्धिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संगीता, दर्शन अग्रवाल, अमिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।