फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू।  थाना क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित पलड़ा झाल से पुलिस और नोएडा की एसटीएफ टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र में ट्रक लूटकर चालक की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार को थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात नोएडा एसटीएफ को सूचना मिली कि 21 सिंतबर की रात ट्रक लूटने के बाद चालक दिनेश शाह की हत्या के मामले में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश मनोज निवासी गांव शामपुर थाना विधुना जनपद औरेया पलड़ा झाल के निकट आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 21 सितंबर को दिनेश शाह ट्रक में गाडिय़ों के बम्फर लादकर दिल्ली से गुवाहटी(असम) जा रहा था। इस दौरान उसने कुछ लोगों को सवारी के रूप में बैठाया था। इसके बाद पहासू क्षेत्र में पहुंचने पर सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने चालक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंक दिया था। साथ ही ट्रक को लूटकर भाग गए थे। ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से हापुड़ से लूटे ट्रके को माल सहित बरामद कर लिया गया था। साथ ही लूट में शामिल चार आरोपी सोनम, राजेश, सलीम और विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं फरार आरोपी मनोज की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने 25 हजार इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें