फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों से बिना सूचना दिए लंबे समय से अनुपस्थित चलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई जारी है। अब ऐसी ही दो शिक्षिकाओं की बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी है। अफसरों के अनुसार इन शिक्षिकाओं को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दोनों शिक्षिका सिकंदराबाद क्षेत्र के स्कूलों में तैनात हैं और बीएसए ने यह कार्रवाई एबीएसए की संस्तुति पर की है। परिषदीय स्कूलों में इस समय शिक्षक की उपस्थिति जरूरी है। जबकि कोविड-19 की वजह से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित और अन्य जानकारी लेने के लिए समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है। बताया गया कि गत दिनों सिकंदराबाद क्षेत्र के एबीएसए ने दो स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान खुलासा हुआ कि दो शिक्षिकाएं लंबे समय से बिना बताए स्कूल से अनुपस्थित चल रही हैं। इस पर एबीएसए ने संज्ञान लिया और इससे बीएसए को अवगत करवाया। अफसरों ने बताया कि पहले तो उक्त दोनों शिक्षकाओं को नोटिस जारी कर स्कूल न आने का कारण जाना गया। लेकिन कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उनका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सिकंदराबाद एबीएसए ने बीएसए को पत्र लिखकर उक्त दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की सस्ंतुति की। अब एबीएसए की संस्तुति पर बीएसए ने ममता गुप्ता और निधि चौधरी नाम की शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी विभागीय अफसरों की ओर से गत दिनों कई कार्रवाई की जा चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर अनेक शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र की जिन दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं। वह काफी लंबे समय से बिना बताए स्कूल से गायब चल रही थी। उन्हें पहले नोटिस जारी कर स्कूल में उपस्थित न होने का कारण जाना गया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर अब यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें