गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण का मामला धीरे-धीरे सिमट चुका है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के मामले दस से नीचे आ चुुके हैं। शनिवार को भी सिर्फ आठ संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हुए 13 को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 26517 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26258 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इलाज के दौरान 102 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अब जिले में सिर्फ 157 लोगों का उपचार चल रहा है। शहर में सिर्फ संतोष अस्पताल में मरीजों की भर्ती किया जा रहा है। मरीजों की संख्या कम होने से संयुक्त अस्पताल में संचालित कोविड लेवल-2 पूरी तरह से बंद हो चुका है। इस समय सिर्फ संतोष अस्पताल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। हालांकि वहां पर भी भर्ती मरीजों की संख्या बहुत कम है।
------------