फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश, दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दहेज की खातिर ससुराल में विवाहिता का गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पीडि़ता ने जेठ पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खैतलपुर भांसौली निवासी शमा पुत्री शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी और उसकी बहन गुलशमा का निकाह गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव मेहंदीपुर के दो युवकों से हुआ था। उसका निकाह राजा पुत्र मुस्ताक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती थी। बीते दिनों ससुरालीजनों द्वारा उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में उसके पति द्वारा उसे तीन तलाक दे दिया गया। तब से पीडि़ता अपने मायके में ही रहने पर मजबूर है। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर राजा, शबनम, राहुल, मुस्ताक और लीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें