फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता ने आर्मी वेलफेयर फंड में दी केबीसी में जीती रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के ग्रांड फिनाले में कर्मवीर स्पेशल के तौर जनपद के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता मेजर सूबेदार योगेंद्र यादव अपने एक अन्य सूबेदार साथी के साथ पहुंचे। शुक्रवार देर शाम नौ बजे शुरू हुए शो में उन्होंने 25 लाख रुपये जीते। यह रुपये उन्होंने आर्मी वेलफेयर फंड को भेज दिए हैं। जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव शुक्रवार को अपने साथी सूबेदार संजय सिंह के साथ केबीसी के फाइनल में पहुंचे। इस दौरान दोनों शूरवीरों ने अमिताभ बच्चन के १३ सवालों के जबाव दिए और 25 लाख रूपये की राशि जीती। क्षेत्र के लोग योगेंद्र सिंह यादव के केबीसी में आने का इंतजार पहले से ही कर रहे थे। नौ बजते ही लोगों ने केबीसी पर कारगिल युद्ध की दास्तां योगेंद्र सिंह यादव की जुबानी सुनी। गौरतलब है कि योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर द्रास सेक्टर की सबसे ऊंची चोटी जिसकी ऊंचाई करीब १६ हजार ५०० फीट है पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुकाबला किया। उस दौरान योगेंद्र यादव ने १९ गोलियां लगने के बाद भी कारगिल में टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था। वह महीनों तक अस्पताल में रहे। योगेंद्र सिंह यादव को सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वह, फिलहाल बरेली में सूबेदार मेजर हैं। कार्यक्रम के दौरान सेना के बैंड ने भी परफॉर्मेंस दी। साथ ही योगेंद्र यादव ने भी देश भावना से ओतप्रोत कविता का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें