फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी छोड़ साइकिल पर सवार हुए बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी छोड़ साइकिल पर सवार हुए बसपाई - सपा कार्यालय पर कई कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनीतिक गलियारों में जोड़तोड़ की राजनीति परवान चढ़ती दिख रही है। बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय पर बसपा नेता विशाल वर्मा के नेतृत्व में कई बसपाइयों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक ने कहा कि संकल्प 2022 को देखते हुए सपा को मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी सभी अन्य दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगामी चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में आने का काम करेगी। इस मौके पर आनंद चौधरी, मधु चौधरी, हिमांशु पराशर, आशु अब्बासी, सुशील कुमार सिंह, सुमित भारती, अनुज गुप्ता, अंकुर कुमार, बबलू जाटव, गोलू जाटव, जितेंद्र, प्रवीण कुमार, यश राज वर्मा, बॉबी वर्मा, रवि सक्सेना, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें