वसुंधरा सेक्टर-3 में लोगों को नहीं मिल रहा पानी
- पीने का पानी सड़क पर बह रहा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-3 में बृहस्पतिवार को भी पीने का पानी नहीं मिल सका। पाइपलाइन लीकेज की वजह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा वहीं सड़क पर पिछले तीन दिनों से सैकड़ों लीटर गंगाजल बह रहा है।
लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास गंगाजल पाइपलाइन फट जाने की वजह से तीन दिनों से पूरा पानी सड़क पर बह जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत के बावजूद अभी तक जल निगम से कोई भी इसकी जांच करने नहीं पहुंचा है। स्थानीय निवासी नितिन ने बताया कि पिछले दो दिन से पानी सप्लाई के दौरान घर में पानी पहुंचने की बजाय सड़क पर सारा पानी बह जाता है। पाइपलाइन लीकेज की वजह से कम प्रेशर के साथ लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है, जो पानी पहुंच भी रहा है वह भी गंदा पानी ही है। स्थानी निवासी नेहा ने बताया पाइपलाइन फटे होने की वजह से सड़क की गंदगी भी पीने के पानी में शामिल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार पानी के बहाव की वजह से सड़क पर तो पानी भर ही गया है और स्थानीय पार्क में भी पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी हो रही है।