फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंचे कार्यालय, तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। समय से कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब कार्रवाई होनी तय है। इसके लिए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों का सप्ताह में एक दिन औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी समय से नहीं पहुंचते हैं। इसको लेकर योगी सरकार ने पूर्व में भी आदेश जारी किए थे कि आला अधिकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। एक बार फिर से लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। जिसमें कहा है कि सप्ताह में एक दिन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और समय से न आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शासकीय कामों को तेजी से करने के लिए प्रदेश के सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मियों की समय से उपस्थिति जरूरी है। विभागाध्यक्ष कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। कार्यालयों में सप्ताह में न्यूनतम एक बार अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान गैर हाजिर मिलने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना प्रत्येक शुक्रवार को शासन के कार्मिक विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें