फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटेना में जंगली जानवर के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियां। खुटेना गांव में जंगली जानवर के हमले में महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों में तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की आशंका है। गांव में वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम गांव खुटेना निवासी मालती देवी पत्नी महेंद्र शर्मा अपने गांव के बाहरी छोर स्थित घेर पर बैठी थी। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने हमला करके उसे घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर जानवर जंगल में फरार हो गया। ग्रामीणों ने जानवर को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने घायल महिला का मुनी अस्पताल में उपचार कराया। ग्रामीणों में तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की असंका है। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन। अरनियां वन रेंजर उमेश चंद्र पाठक का कहना है कि जंगल में टीम ने काफी छानबीन की है। किसी भी तरह से जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें