बुलंदशहर। एलआईसी के एक बीमा एजेंट ने पॉलिसी धारकों(ग्राहकों) को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। कई पॉलिसी धारकों से किस्त लेने के बावजूद उस रकम को कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। यह रकम करीब १३.२० लाख रुपये बताई गई है। नगर कोतवली पुलिस ने बीमा एजेंट समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि स्याना के मोहल्ला चौधरियान निवासी नफीस अहमद बीमा एर्जेंट है। उसके द्वारा पॉलिसी धारकों की बीमा किस्तों को जमा कराने के बाद उसे कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। उसके द्वारा कई पॉलिसीधारकों से किस्त ली गई, जिसकी धनराशि करीब १३.२० लाख रुपये है। जब इसके बारे में जानकारी की गई तो आरोपी नफीस अहमद के साथ उक्त कार्य में आदिल नफीस पुत्र नफीस अहमद, जो आईटी बैंक ग्राउंड का शिक्षित व्यक्ति है, के द्वारा भी सहयोग किया गया है। आरोपी द्वारा कुछ चैक अपने परिचितों से लेकर एलआईसी कार्यालय में जमा किए गए, वह भी डिस्आनर हो गए। इसके संबंध में विभागीय जांच चल रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीमा एजेंट नफीस अहमद और दूसरे आरोपी आदिल नफीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।विवाहिता