फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवियर पार्क सोसायटी में अध्यक्ष पद की कमान अजय श्रीवास्तव को मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवियर पार्क सोसायटी में अध्यक्ष पद की कमान अजय श्रीवास्तव को मिली - सोसायटी में हुआ पहली आरडब्ल्यूए का गठन - जीबीएम में लोगों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मोहंन नगर की सेवियर पार्क सोसायटी में रविवार को आरडब्ल्यूए के विभिन्न पदों पर पहली बार पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इस बीच चुनाव प्रबंधन कमेटी और अन्य लोगों ने नई आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। बताया गया कि रविवार को जीबीएम के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ था। बैठक का संचालन करते हुए नलिन वर्मा ने बताया कि सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत सेवियर पार्क अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पंजीकरण बीते माह में मेरठ जाकर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में करा लिया था। इसके बाद 17 जनवरी को सोसायटी की जीबीएम बुलाकर सभी लोगों को उसमें शामिल किया। जहां सोसायटी की पहली आरडब्ल्यूए बनाने पर विचार हुआ। इसमें कुछ लोगों ने चुनाव द्वारा तो कुछ ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुनने की बात कही। इसके बाद सभी लोगों ने एकमत से अजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, अदिति गुप्ता को उपाध्यक्ष, नलिन वर्मा को महासचिव, शिव कुमार अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, योगेंद्र सिंह, शुभम तिवारी, अमित चौधरी को संयुक्त सचिव पर सर्वसम्मति से चुना गया।  बताया गया कि पिछले कई वर्षों से सोसायटी के लोग मैनेजमेंट से विभिन्न कामों को कराने की मांग कर रहे थे। जिसमें उन्हें काफी परेशनी का सामना करना पड़ रहा था। जबकि सोसायटी में सबसे अधिक डीजी सेट से बिजली सप्लाई के संबंध में दिक्कत होती थी। ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें