माई सिटी रिपोर्टर
गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने सोमवार को "घुटनों का दर्द" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में हिन्दू राव अस्पताल के पूर्व विभागाध्यक्ष और अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकान्त गुप्ता ने कहा की घुटने के दर्द के प्रमुख कारणों में से कुछ पुरानी चोट, यांत्रिक समस्या और गठिया होता है। खेल कूद के दौरान चोट के कारण घुटने में दर्द – घुटने में चोट लगने से हड्डियों, उपास्थि, लिगामेंट्स,टेंडन और तरल पदार्थ की थैली या बर्से को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि सामान्य अभ्यासों से प्रतिदिन आधा घंटा अपने शरीर पर मेहनत करके इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। दैनिक हल्का व्यायाम, भ्रमण स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कुछ समय पहले जहां सिर्फ अधिक उम्र वालों को यह समस्या होती थी वहां अब युवा वर्ग में इस तरह के दर्द की शिकायत होने लगी है। कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर इस घुटने के दर्द से राहत पा सकते हैं जैसे- सूर्य की किरणों के सामने बैठने, हरी सब्जियों के सेवन और योगाभ्यास के माध्यम से कुछ राहत पाई जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.विट्ठल राव आर्य ने की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य, योगाचार्य सौरभ गुप्ता, पुष्पा चुघ,किरण सहगल,रविन्द्र गुप्ता, सुषमा बुद्धिराजा, प्रवीना ठक्कर, डॉ रचना चावला, डॉ कल्पना रस्तोगी, आचार्य महेन्द्र भाई, आनन्द प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।