गुलमोहर गार्डन की टीम मैच जीतने के बाद।
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
गुलमोहर गार्डन क्रिकेट क्लब ने गो गेटर्स को 16 रन से हराया
- मैन ऑफ द मैच शशांक त्यागी ने झटके पांच विकेट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। एसबीएस गाजियाबाद टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में गुलमोहर गार्डन क्रिकेट क्लब ने गो गेटर्स क्लब को 16 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलमोहर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाए। राहुल त्यागी के नाबाद 16, संजय त्यागी व राजीव चौधरी ने 14-14 रन की पारी खेली। जीजीसी के लिए
सत्यम ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीजीसी की टीम गुलमोहर गार्डन की मजबूत गेंदबाजी के सामने मात्र 99 रन ही बना पाई। टीम के लिए फैजल ने सर्वाधिक नौ विकेट लिए। गुलमोहर के लिए शशांक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।अंकित भारद्वाज व संदीप त्यागी को एक-एक विकेट मिला। शशांक त्यागी को पांच विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।