पैरामाउंट सिंफनी में नवनिर्वाचित एओए कार्यकारिणी
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
आलोक मिश्रा अध्यक्ष व रामकृष्ण राजन महासचिव बने क्रासिंग रिपब्लिक स्थित पैरामाउंट सिम्फनी में एओए का गठन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक स्थित पैरामाउंट सिम्फनी में
नवीन एओए का गठन किया गया। आलोक मिश्रा अध्यक्ष और राम कृष्ण राजन एओए के महासचिव चुने गए।
शनिवार को संपन्न चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। चुनाव की तिथि से पहले नाम वापसी के बाद ज्यादातर पदों पर एक-एक ही उम्मीदवार बचे थे। ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी नौ सदस्यों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित महासचिव रामकृष्ण राजन ने बताया कि कोमल बुद्धिराजा को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा को संयुक्त सचिव, रवि गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुमित सूद, एमपी सिंह, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र त्यागी को एओए बोर्ड मेंबर चुना गया। समस्त कार्यकारिणी ने सोसायटी की समस्याओं के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करने की शपथ ली। स्थानीय निवासियों ने नव निर्वाचित एओए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।