सैनिक जनकल्याण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट स्थित सैनिक सभागार में शनिवार को पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति, जिला सैनिक बंधु समिति के संयुक्त तत्वधान में बैठक आयोजित की गई। जिला सैनिक अधिकारी कमांडर एके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैनिक परिवारों की समस्याओं को सुना गया और योजनाओं पर अधिकारियों ने जानकारी दी। बैठक का संचालन एडवोकेट बीसी बंसल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन विकास गुप्ता ने सैनिक परिवार की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कार्डियोलोजिस्ट डा. सुधांशु ने हेल्थ टिप्स दिए और स्वास्थ्य जांच भी की। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी की जानकारी सैनिक परिवारों को दी गई। इस अवसर पर चौधरी महिपाल सिंह, बीएम वर्मा, आरएन सिंह, किरण सिंह चौहान, डीएस सिरोही, परवेश कुमार, एडवोकेट सेवा राम शर्मा, एसबी सिंह, आरपी सिंह, लक्ष्मण सिंह राठी, सुखबीर यादव, जयपाल सिंह आडवानी, अजीत सिंह, अमर सिंह, एमपी सिंह, डीपी तिवारी आदि आदि उपस्थित रहे।
---