फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 कोरोना संक्रमित, 17 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 23 नए मरीज आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 26317 हो चुकी है। इनमें से 25913 स्वस्थ हो चुके हैं, 302 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान 102 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की धीरे-धीरे संख्या कम होने से विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल से अधिक स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन की तैयारी में जुट गया है। शनिवार को संक्रमित मरीजों में तीन गर्भवती महिलाएं एवं चार बुजुर्ग शामिल हैं। संक्रमित मरीजों में से सिर्फ 3 मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए हैं बाकी अन्य होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें