फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परास्नातक में प्रवेश को आज ऑफर लेटर जमा कराने का अंतिम दिन

विज्ञापन
एडमिशन अलर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः सीसीएसयू में पीजी ओपन रजिस्ट्रेशन कराने वालों के आठ जनवरी तक कॉलेजों में जमा होंगे ऑफर लेटर - फिर ऑफर लेटर के आधार पर 11 से 13 जनवरी तक होंगे दाखिले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुए ओपन रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों के पास कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कराने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। परास्नातक कोर्सेज में दाखिले की दौड़ में शामिल रहने के लिए विद्यार्थी ऑफर लेटर जमा करा दें। ऑफर लेटर के आधार पर कॉलेजों में 11 से 13 जनवरी तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेजों में आरक्षित वर्गों में तमाम सीटें खाली हैं। अब आरक्षित वर्गों की खाली सीटों को आखिरी दिन सामान्य श्रेणी में बदलकर दाखिले लिए जा सकते हैं। कोरोना के मद्देनजर पहली बार जनवरी में विश्वविद्यालय की परास्नातक दाखिला प्रक्रिया जारी है। पीजी कोर्सेज में दाखिले को लेकर पहले ओपन मेरिट जारी हुई थी। ओपन मेरिट के बावजूद कई कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाई हैं। ऐसे में खाली सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने ओपन रजिस्ट्रेशन खोले थे। महानगर के एमएमएच, एसडी डिग्री कॉलेज सहित सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में विद्यार्थियों के पास प्रवेश का मौका है। 13 जनवरी के बाद विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें